WPL 2023: गुजरात ने दी दिल्ली को पटखनी, दर्ज की अपनी दूसरी जीत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2023, 11:22 PM IST

गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के लिए पूरी टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

मुंबई: स्नेह राणा की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन के अंतर से मात देकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लिनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन दिल्ली के इस फैसले को गलत साबित करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। लौरा वोलवर्ट(57) और एश्ले गार्डनर(51*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात की टीम ये स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके बाद जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर ढेर हो गई और 11 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। एश्ले गार्डनर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

WPL-2023-GG-vs-DC

गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स(साभार WPL)

वोलवर्ट और देओल ने गुजरात को खराब शुरुआत से उबारा

End of Feed