Women's Asia Cup 2024: स्मृति मंधाना ने नन्ही फैन को दिया स्पेशल गिफ्ट, व्यवहार से जीते दिल [VIDEO]

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2024, 10:33 PM IST

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले के बाद श्रीलंका की नन्ही फैन को स्पेशल गिफ्ट देकर सबके दिल जीत लिए।

दाम्बुला (श्रीलंका): भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने यहां महिला टी20 एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के मैच के बाद एक दिल छू लेने वाली पहल करते हुए व्हीलचेयर पर बैठी एक लड़की को मोबाइल फोन उपहार में दिया। अपनी मां के साथ व्हीलचेयर पर स्टेडियम आईं आदिशा हेराथ को उस समय सुखद आश्चर्य हुआ जब मंधाना उनसे मिलने आईं और उन्हें एक फोन दिया।

Smriti Mandhana

स्मृति मंघाना नन्ही फैन को मोबाइल फोन गिफ्ट में देते हुए (साभार ACC)

नन्ही फैन को दिया गिफ्ट में मोबाइल

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस वाकये का वीडियो जारी करते हुए लिखा,'आदिशा हेराथ का क्रिकेट के प्रति प्रेम उन्हें तमाम चुनौतियों के बावजूद स्टेडियम तक ले आया। उनके दिन का मुख्य आकर्षण उन्हें अपनी पसंदीदा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ एक आश्चर्यजनक रूप से सुखद मुलाकात करने का मौका मिला। स्मृति ने उन्हें एक मोबाइल फोन उपहार में दिया।'

End of Feed