Women's Asia Cup 2024: हरमनप्रीत कौर ने खोला टीम इंडिया के यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 09:16 PM IST

भारतीय महिला टीम ने यूएई के खिलाफ महिला एशिया कप 2024 के अहम मुकाबले में जीत के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की धमाकेदार जीत के बाद जानिए क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने यूएई को दी 78 रन से मात
  • ऋचा घोष और हरमनप्रीत कौन ने खेली आतिशी पारी
  • पहली बार टी20 में टीम इंडिया पहुंची 200 रन के पार

दांबुला: एशिया कप के दूसरे मुकाबले में यूएई के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज करने टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। यूएई के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनका बल्लेबाजी के दौरान स्ट्राइक रोटेट करने पर था जिससे टीम रविवार को महिला एशिया कप में यूएई के खिलाफ मुश्किल स्थिति से उबरते हुए पांच विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही। भारत पावरप्ले में 52 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में था लेकिन हरमनप्रीत (66 रन) ने दो अहम साझेदारियां निभायीं जिससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा गया। जवाब में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सात विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

Harmanpreet Kaur Richa Ghosh

हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष (साभार BCCI Women)

मेरा काम आज स्ट्राइक रोटेट करना था

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,'यह एक शानदार अहसास है। जब जेमी (जेमिमा रोड्रिग्स) और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने बात की कि हमें जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय तेज भागना होगा। हमारा ध्यान प्रति ओवर सात आठ रन बनाने पर था। जब ऋचा आईं तो मैंने उनसे कहा कि गेंद को देखो कि विकेट कैसा खेल रहा है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। मेरा काम सिर्फ पिच पर बने रहना और स्ट्राइक रोटेट करना था। जब भी ढीली गेंद फेंकी गयी तो उन्हें बाउंड्री में बदला।'

End of Feed