Women T20 World Cup 2026: किसका दावा कितना मजबूत, इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया; श्रीलंका है छुपा रुस्तम

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा। 12 टीमें खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड अपना खिताब डिफेंड करने उतरेगी तो वहीं भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

बेंगलुरु। क्या भारत ऐतिहासिक ’डबल’ (दो बड़े खिताब एक साथ जीतना) पूरा कर पाएगा? क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी खोई हुई जगह वापस पा सकेगा? क्या हमेशा अंतिम पड़ाव पर चूकने वाला दक्षिण अफ्रीका इस बार सुर्खियां बटोरेगा? या कोई कमजोर मानी जाने वाली टीम रोमांचक जीत हासिल करेगी? इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 10वें सत्र में कई रोमांचक संभावनाएं हैं और दावेदारों और उनकी चुनौतियों पर एक नजर डालते हैं।

Women T20 WC

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026, फोटो- ICC

भारत:-

पिछले साल वनडे अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद भारत टी20 प्रारूप में जीत दर्ज करके शानदार ’डबल’ पूरा करने के लिए उत्सुक होगा। ऐसा कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही कर पाया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में ऐसा करने की क्षमता है जैसा कि पिछले छह महीने में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उनकी जीत से साबित हुआ है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका (4-1) और इंग्लैंड (2-1) के खिलाफ उनकी सरजमीं पर भारत को हार झेलनी पड़ी। टीम को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर की कमी भी खलेगी जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकती थीं।

End of Feed