स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के आगाज से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टी20 सीरीज को आराम दे दिया गया है। बीसीसीआई ने सिराज के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। टीम में सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल कर दिया गया है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है। BCCI मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फैंसला लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले पूरी तरह ठीक होने के लिए सावधानी के तौर पर लिया गया है।
कृष्णा का IPL में उम्दा प्रदर्शन
बीसीसीआई की चयन समिति ने दोनों T20I सीरीज के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है। कृष्णा ने आईपीएल 2026 में घातक गेंदबाजी की थी। वह बीच के ओवर्स में आकर गुजरात टाइटन्स के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते। इसकी बदौलत टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। कृष्णा ने 16 मैच में 12 विकेट चटकाए।
आयरलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल-
- पहला टी20 मैच- 26 जून- बेलफास्ट
- दूसरा टी20 मैच- 28 जून- बेलफास्ट
इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल-
- पहला टी20 मैच- 1 जुलाई- डरहम
- दूसरा टी20 मैच- 4 जुलाई- मैनचेस्टर
- तीसरा टी20 मैच- 7 जुलाई- नॉर्टिंघम
- चौथा टी20 मैच- 9 जुलाई- ब्रिस्टल
- पांचवां टी20 मैच- 11 जुलाई- साउथहैंपटन
आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की अपडेटेड टीम:-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
