क्रिकेट

Video: तेंदुलकर के छक्के से घायल हुआ नन्हा फैन, बाद में अर्जुन ने मिलकर दिया गिफ्ट

अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई टी20 लीग के एक मैच के दौरान उनका एक शॉट नन्ने फैन को जा लगी। लेकिन मैच के बाद तेंदुलकर खुद उस बच्चे से मिले और उन्हें गिफ्ट देकर उनका दिन बना दिया।

Image

अर्जुन तेंदुलकर (साभार-स्क्रीनग्रैब)

मुंबई टी20 लीग 2026 में आर्क अंधेरी और बांद्रा ब्लास्टर के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आर्क अंधेरी के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका एक शॉट स्टेडियम में बैठे बच्चे को जा लगी। हालांकि, आस-पास बैठे दूसरे फैन ने फौरन बच्चे का हाल-चाल जाना और उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन असली कहानी मैच के बाद सामने आई। मैच के बाद अर्जुन खुद उस बच्चे से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ के साथ गेंद भेंट की। अर्जुन से मिलने के बाद बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। अर्जुन के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

बल्ले और गेंद से अर्जुन का धमाल

इस मुकाबले में आर्क अंधेरी के मैच विनर बने अर्जुन तेंदुलकर जिन्होंने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अर्जुन ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 11 रन देकर बांद्रा ब्लास्टर्स के 3 विकेट झटके। उनके इस शानदार स्पेल की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया।

अर्जुन की विस्फोटक बल्लेबाजी

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्क अंधेरी ने केवल 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आर्क अंधरी की ओर से मुशीर खान और अर्जुन तेंदुलकर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। मुशीर 38 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे तो अर्जुन ने केवल 34 गेंद में 66 रन बना डाले। अर्जुन ने 194.12 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 4 चौके और 5 छक्के जड़े। अर्जुन को आईपीएल 2026 में केवल एक मुकाबला खेलने को मिला था। पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने एक विकेट चटकाया था।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- विमेंस वर्ल्ड कप में कौन सी टीम कितनी मजबूत

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article