WPL Schedule: महिला प्रीमियर लीग की तारीखों का हुआ ऐलान, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 6, 2023, 10:20 PM IST

WPL 2023 Schedule: आईपीएल की तर्ज पर शुरू होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) कब शुरू होगा, कब से कब खेला जाएगा इसको लेकर फैंस काफी समय से विचार कर रहे थे। अब बोर्ड ने WPL की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट का पहला सीजन कब होगा।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का बहुप्रतीक्षित शुरुआती सत्र चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी करेंगे जिसका पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेले जाने की उम्मीद है।

women premier league schedule announced

डब्ल्यूपीएल का कार्यक्रम (BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेली जायेगी।’’ धूमल ने यह भी पुष्टि की कि इस लीग के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद 13 फरवरी को मुंबई में होगी।

End of Feed