न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में हुई विल ओ रूर्के की वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान

विल ओ'रूर्के को अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हैमस्ट्रिंग और काफ (पिंडली) की चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। इस लंबे कद के तेज गेंदबाज के न्यूजीलैंड के पेस अटैक में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विल ओ'रूर्के को अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हैमस्ट्रिंग और काफ (पिंडली) की चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। इस लंबे कद के तेज गेंदबाज के न्यूजीलैंड के पेस अटैक में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। उनकी लंबाई और गेंद को उछाल देने की क्षमता उन्हें ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाती है। शनिवार को टीम की घोषणा के साथ ही ओ'रूर्के के शामिल होने की पुष्टि हो गई।

Will O Rourke

ओ रूर्के की न्यूजीलैंड टीम में वापसी। फोटो- ANI

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 दिसंबर को पर्थ में शुरू होगी, जिसका पहला मैच 13 दिसंबर तक चलेगा। बाकी मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सात तेज गेंदबाजों (सीम-बॉलर्स) के साथ उतरेगा, जिनका नेतृत्व मैट हेनरी और काइल जैमीसन करेंगे। मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया में अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी, क्योंकि अपने इतिहास में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अब तक केवल एक ही टेस्ट सीरीज जीती है।

बॉक्सिंग डे पर टॉम लैथम खेलेंगे 100वां मैच

यह सीरीज कप्तान टॉम लैथम के लिए भी एक बड़ा मील का पत्थर होगी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा।

ओ'रूर्के को भारत के खिलाफ हाल ही में हुई घरेलू टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया था। क्योंकि टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे से पहले उनकी रिकवरी और फिटनेस को प्राथमिकता दी थी। 23 वर्षीय ओ'रूर्के ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.55 के शानदार औसत और 41.7 के स्ट्राइक रेट से 49 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा, टीम में डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही, टीम में जैकब डफी, मैट फिशर और माइकल रे जैसे उभरते हुए तेज गेंदबाज भी मौजूद हैं। मिचेल सैंटनर (हाथ में फ्रैक्चर) और ब्लेयर टिकनर (हैमस्ट्रिंग की चोट) अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी रखेंगे। पूरी तरह फिट होने के बाद, इन दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:-

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ और विल यंग।

End Article
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद ...

End of Feed