मुंबई: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब तक मैदान पर अपनी काबीलियत का लोहा मनवा पाने में नाकाम रहे हैं। अर्जुन को इसी वजह से मुंबई का साथ छोड़कर गोवा का दामन थामना पड़ा जहां उन्होंने पिता की तरह डेब्यू रणजी मैच में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया इसके बाद गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया।
अर्जुन तेंदुलकर( Arjun Tendukar24 , Instagram)
पिछले दो सीजन नहीं मिला डेब्यू का मौका?
अर्जुन पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े हैं। ये उनका तीसरा आईपीएल सीजन होगा। साल 2021 में मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपये में और 2021 में 30 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। साल 2021 में चोट की वजह से अर्जुन पूरे सीजन टीम के साथ नहीं जुड़े रह पाए थे। इसके बाद साल 2022 में मुंबई ने मेगा ऑक्शन में उन्हें अपनी टीम में जगह दी थी। गुजरात ने भी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहा था लेकिन बाजी मुंबई के हाथ लगी और वो लगातार दूसरी बार मुंबई की पलटन में शामिल हुए।
पिछले छह महीने में किया है नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन
ऐसे में नए सीजन का आगाज होने जा रहा है तब प्रेस से मुखातिब होने आए रोहित शर्मा से अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बारे में सवाल पूछा गया। ऐसे में रोहित शर्मा ने अर्जुन की तारीफ की लेकिन इस बारे में कोई बात साफ तौर पर नहीं कही कि उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? रोहित ने कहा, ये सवाल अच्छा है, आशा करता हूं वो डेब्यू करेगा। अर्जुन फिलहाल चोट से उबरकर वापस आ रहे हैं। वो आज खेलेंगे और हम देखेंगे कि वो क्या कर सकते हैं। वो फिलहाल अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं पिछले 6 महीने में गेंदबाजी में नेट्स पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर वो चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं तो हमारे लिए अच्छा होगा।
