क्रिकेट

मैं अब परेशान नहीं होता..: जानिए किस चीज को लेकर रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 29, 2023, 05:14 PM IST

Rohit Sharma on handling the pressure and expectations in IPL: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान आईपीएल में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 के आगाज से पहले बताया है कि दबाव और उम्मीदों के बोझ का उन पर कितना असर होता है।

Image

रोहित शर्मा (MI)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए मुंबई का कप्तान तैयार
  • रोहित शर्मा ने दिए मीडिया के सवालों के जवाब
  • बताया अपेक्षाओं से कैसे पार पाते हैं

Rohit Sharma, MI IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज होने वाला है और सभी टीमों के कप्तान अपनी कमर कस चुके हैं। अब आईपीएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट बन चुका है और यहां भी कप्तान व खिलाड़ियों पर उम्मीदों का दबाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा ही होता है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी टी20 के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं लेकिन दबाव का अब उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। इस बारे में उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

सर्वाधिक पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह लोगों की अपेक्षाओं से परेशान नहीं होते।आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित को पता है कि मुंबई की टीम आगामी टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल होगी। रोहित टीम के युवा खिलाड़ियों को उस ‘हाइप’ से बचाना चाहते हैं जो टीम के साथ जुड़ी रहती है।

रोहित ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "जब भी आप खेलने के लिए उतरते हैं तो हमेशा आपसे उम्मीदें होती हैं। इतने वर्षों तक खेलने के बाद मैं इससे परेशान नहीं होता और मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं कि लोग मेरे से क्या चाहते हैं।" रोहित ने कहा, "हमें पता है कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके ट्रॉफी जीतनी होगी। हमेशा इसके बारे में सोचने से आपके ऊपर दबाव बनता है।"

गौरतलब है कि पिछली बार मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और इस बार वो इसमें किसी भी हाल में सुधार करना चाहेंगे। टीम के कुछ खिलाड़ी आईपीएल से पहले चोटिल भी हुए जिसकी चिंता उनको जरूर सताएगी। इसमें जसप्रीत बुमराह का टूर्नामेंट से बाहर होना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है, हालांकि जोफ्रा आर्चर के टीम में आने से काफी हद तक बुमराह की भरपाई मुमकिन नजर आती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनका अभियान कैसा रहता है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article