क्रिकेट

IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका का युवा बल्लेबाज जब तक मैदान पर रहता है, गेंदबाज खौफ में रहते हैं [देखें Video]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 29, 2023, 04:07 PM IST

Mumbai Indians Net Practice Dewald Brevis : फटाफट क्रिकेट का रोमांच 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस का युवा बल्लेबाज नेट प्रैक्टिस पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहा है।

Image

डेवाल ब्रेविस बल्लेबाजी करते हुए। (फोटो - Instagram)

Mumbai Indians Net Practice Dewald Brevis : आईपीएल की सबसे सफल टीम का युवा बल्लेबाज ने लीग के शुरू होने से पहले ही विरोधी टीम के गेंदबाजों को डरा दिया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज डेवाल ब्रेविस नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 19 साल के बल्लेबाज डेवाल ब्रेविस आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके सामने विरोधी टीम का हर गेंदबाज खौफ में रहता है।

मुंबई ने बल्लेबाज का दिखाया ट्रेलर

ऑलराउंडर डेवाल ब्रेविस का नेट पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में डेवाल ब्रेविस ने छह गेंद का सामना किया। उन्होंने सभी हर बार गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। इस वीडियो को करीब तीन घंटे के अंदर करीब 2.1 लाख लोगों ने पसंद किया और पांच सौ से ज्यादा फैंस ने कमेंट्स किए।

पिछले साल भी खेले थे

डेवाल ब्रेविस पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने मैदान पर उतरे थे। उनको सात मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 142.28 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। उनका हाईएस्ट स्कोर 49 है। इसमें 14 चौके और 11 छक्के जमाए थे। वहीं, एक विकेट चटकाने में भी सफल रहे थे।

मुंबई का पहला मैच 2 अप्रैल को

मुंबई इंडियंस का लीग का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामीय स्टेडिय में शाम 7. 30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। टीम पांच बार खिताब जीत चुकी है और टाइटल का सिक्सर लगाने के इरादे से टीम उतरेगी।

ब्रेविस का इस लीग में चला था बल्ला

19 साल के डेवाल ब्रेविस का दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित हुई एसए20 लीग में जमकर बल्लबा चला था। वे अपनी टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ब्रेविस ने 10 मैचों में 117.50 की स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इस लीग में उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 70 रन रहा था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article