WI vs USA Highlights: वेस्टइंडीज ने यूएसए को हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

West Indies vs USA Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार वापसी की है। उन्होंने सुपर 8 राउंड के दूसरे मैच में यूएसए को 9 विकेट से मात दे दी है। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा कर ली है। उनकी नेट रनरेट भी बेहतर हो गई है और वे अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गए हैं।

West Indies vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को 9 विकेट से मात दे दी है। ये वेस्टइंडीज की सुपर 8 राउंड में पहली जीत है और इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा कर ली है। उनकी नेट रनरेट भी बेहतर हो गई है और वे अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गए हैं।

WI vs USA

वेस्टइंडीज बनाम यूएसए (फोटो- AP)

मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 19.5 ओवर में केवल 128 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते लक्ष्य को केवल 10.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। ये यूएसए की लगातार दूसरी हार है और उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

End of Feed