WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इस दिग्गज की हुई वापसी

WI vs SA Test Series, West Indies Test Squad Announced: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में दिग्गज तेज गेंदबाज केमार रोच की वापसी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2024
  • वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का ऐलान हुआ
  • केमार रोच की टेस्ट टीम में हुई वापसी

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 अगस्त से शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। इस टीम घोषणा में सबसे दिलचस्प एंट्री केमर रोच की हुई है जो जनवरी के बाद वापसी कर रहे हैं।

WI vs SA, Kemar Roach Returns in West Indies Test Squad

केमार रोच की वापसी (AP)

तेज गेंदबाज केमर रोच की टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी टेस्ट इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। काउंटी चैम्पियनशिप में खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से हटा दिया गया था।

End of Feed