WI vs NZ 3rd ODI Highlights: लगातार दूसरे मैच में चमके लेनॉक्स, तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा

West Indies vs New Zealand 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड के स्पिनर जेडन लेनॉक्स लगातार दूसरे मैच में चमके। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 5 विकेट लेने वाले लेनॉक्स ने इस तीसरे वनडे में 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनके दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे 6 विकेट से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

WI vs NZ 3rd ODI Highlights: बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जेडन लेनोक्स की लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही जिससे न्यूजीलैंड ने तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

WI vs NZ 3rd ODI Highlights, Jayden Lennox Player Of The Match

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराया

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 67 रन था लेकिन इसके बाद उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 37.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें कीसी कार्टी ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। उनके अलावा अकीम ऑगस्ट (26) और शिमरोन हेटमायर (26) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।

End of Feed