WI vs ENG 3rd ODI Pitch Report: वेस्टइंडीज-इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

WI vs ENG 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार (6 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों ही टीमें बराबरी पर चल रही हैं ऐसे में ये मैच बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज -इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच
  • रोमांचक मोड़ पर खड़ी सीरीज
  • बारबाडोस के केंसिंगटन ओवल की पिच रिपोर्ट

WI vs ENG 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। इसके आखिरी मैच का आयोजन बुधवार (6 नवंबर 2024) को किया जाएगा। मैच वेस्टइंडीज के बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केनसिंगटन ओवल (Kensington Oval) स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने एविन लुईस के दम पर जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंग्सटोन ने मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। सीरीज ऐसे में 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और इसका आखिरी मैच ही अब विजेता का नाम बताएगा। मैच की शुरुआत वेस्टइंडीजीय समयानुसार रात को 11:30 बजे होगी और टॉस 11 बजे होगा।

WI vs ENG 3rd ODI Pitch Report

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट

दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस निर्णायक मैच में वेस्टंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान लियाम लिविंग्सटोन (Liam Livingstone) के पास है। इस सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली है वहीं दूसरा मैच इंग्लैंड के खाते में गया है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में अंग्रेजों का पलड़ा भारी नजर आता है ।वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 108 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से वेस्टइंडीज ने 47 जीते हैं और इंग्लैंड ने 54 मुकाबले जीते हैं। इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप (Shai Hope), एविन लुईस (Evin Lewis) और शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) पर नजर रहेगी। वहीं इंग्लैंड की तरफ से कप्तान लियाम लिविंग्सटोन (Liam Livingstone) और फिल सॉल्ट (Phil Salt) पर नजर रहेगी।

End of Feed