WI vs AUS 1st Test Pitch Report: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

WI vs AUS 1st Test Pitch Report In Hindi: आज (25 June 2025) वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच आज ब्रिजटाउन में शुरू होगा। दोनों टीमों की टेस्ट इतिहास में पुरानी प्रतिद्वंद्विता रही है ऐसे में ये सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और देखना दिलचस्प होगा कि क्या वेस्टइंडीज कोई उलटफेर कर पाती है या नहीं। यहां हम जानेंगे वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और कुछ दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2025
  • आज वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच होगा शुरू
  • पहला टेस्ट मैच ब्रिजटाउन में आयोजित किया जा रहा है

WI vs AUS 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम हाल में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिकस्त झेलने के बाद अब वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंची है। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र के तहत होने वाली इस नई सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी करना चाहेगी। आज मेजबान वेस्टइंडीज और मेहमान ऑस्ट्रेलिया (West Indies vs Australia) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होगा। मुकाबला ब्रिजटाउन (Bridgetown) में खेला जाना है। वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कमान ऑलराउंडर रोस्टन चेज (Roston Chase) के हाथों में है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) करेंगे। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

WI vs AUS 1st Test Pitch Report Today Match

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के टेस्ट इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तक टेस्ट इतिहास में 120 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 61 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी रही है। जबकि वेस्टइंडीज ने 33 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को शिकस्त दी है। मौजूदा सीरीज वेस्टइंडीज में आयोजित हो रही है, तो यहां के आंकड़े भी देख लेते हैं। वेस्टइंडीज की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच आज तक 50 टेस्ट मैच हो चुके हैं, जिसमें 21 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं और 14 मैचों में वेस्टइंडीज जीतने में सफल रही है।

End of Feed