वैभव का सेलेक्शन तो हो गया है, लेकिन इस कारण प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में सेलेक्शन के साथ ही इस बात की उम्मीद बढ़ा दी है कि इंग्लैंड दौरे पर वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ बतौर भारतीय सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, लेकिन यह आसान नहीं रहने वाला है।

शनिवार का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा-हमेशा के लिए उस समय यादगार बन गया जब बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने टीम की घोषणा की। उन्होंने जैसे ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम की घोषणा की, ये तय हो गया कि वह आने वाले दिनों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय के तौर पर सचिन हैं, लेकिन जल्द ही वैभव ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हालांकि, 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में नाम आ जाना भी एक रिकॉर्ड है। वह टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भले जगह मिल गई हो, लेकिन उनका प्लेइंग इलेवन में खेल पाना आसान बिल्कुल नहीं है। इसके पीछे का कारण संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हैं जो अब भी भारत की पहली सलामी जोड़ी के तौर पर उतरेंगे। वैभव सूर्यवंशी को बैक-अप ओपनर के तौर पर चुना गया है। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेव में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।

End of Feed