अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार, 6 जून को एक बड़ा फैसला किया। भारत को मार्च में तीसरी बार टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया। साथ ही उन्हें टी20 टीम से भी बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। ये फैसला बोर्ड ने सूर्या के खराब फॉर्म और भविष्य को देखते हुए किया गया है।
बीसीसीआई और चयन समिति का यह निर्णय पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को नागवार गुजरा। सहवाग ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का सिलेक्शन प्रोसेस-दिन-ब-दिन चलता रहा तो खिलाड़ी इनसिक्योर महसूस करने लगेंगे।
'ऐसा ही रोहित के साथ हुआ'
इंडियन स्पोर्ट्स नेटवर्क ने वीरेंद्र सहवाग के हवाले से लिखा, अगर इस तरह का सिलेक्शन प्रोसेस दिन-ब-दिन चलता रहा, तो खिलाड़ी इनसिक्योर महसूस करने लगेंगे। पहले, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, रोहित शर्मा को कैप्टेंसी से हटा दिया गया था। और अब, टीम को T20 वर्ल्ड कप टाइटल दिलाने के ठीक बाद, सूर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कैप्टन बना दिया गया।
'उसे थोड़ा और सपोर्ट करना चाहिए था'
सहवाग ने आगे कहा, यह ऐसी बात नहीं है जिसे किसी खिलाड़ी के लिए मानना आसान हो; यह बहुत मुश्किल है। वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान का हमेशा सम्मान और तारीफ होनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव को जितना सम्मान मिल रहा है, वह उससे कहीं ज्यादा सम्मान के हकदार हैं। वह कोई खराब खिलाड़ी नहीं हैं; वह एक शानदार T20 क्रिकेटर हैं। हां, एक खिलाड़ी कुछ समय के लिए खराब फॉर्म से गुजर सकता है, लेकिन सिलेक्टर्स को उसे कुछ और मौके देने चाहिए थे और उसे थोड़ा और सपोर्ट करना चाहिए था। मैं सिलेक्टर्स के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। मेरी राय में, यह बहुत खराब फैसला है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप, प्रिंस और वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह
