ENG vs SA World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को दूसरा मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एडन मार्करम कप्तानी कर रहे हैं।
टेम्बा बावुमा
दरअसल साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा मुंबई पहुंचते ही बीमार पड़ गए हैं। इसके चलते वे मैच में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। इसकी जानकारी उनकी जगह कप्तानी कर रहे एडन मार्करम ने टॉस के समय दी है। बावुमा की जगह रिजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है जो कि ओपनिंग भी करने वाले हैं।
शानदार फॉर्म में अफ्रीका की टीम
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने 4 में से तीन मैच जीत लिए हैं। टीम को पिछले मैच में हालांकि एक बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था। टीम ऐसे में जीत के ट्रेक पर वापस आना चाहेगी। हालांकि उनके लिए इंग्लैंड को हराना भी आसान नहीं होगा। साउथ अफ्रीका ये मेच जीत जाती है तो इंग्लैंड के लिए परेशानियां खड़ी हो जाएगी। उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो सकती है।साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले
