Who Won Yesterday T20 World Cup Match (6 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? PAK vs USA, पाकिस्तान बनाम अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में USA ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

PAK vs USA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में 5 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर दिया। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के खिलाफ हारा पाकिस्तान
  • 160 रन के लक्ष्य का नहीं कर पाया बचाव
  • सुपर ओवर में भी नहीं बना पाया जीत के लिए 19 रन

Pakistan vs USA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): मेजबान अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में 5 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर किया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 159 रन बना सकी। जीत के लिए आखिरी ओवर में अमेरिका को 15 रन बनाने थे और 14 रन जोंस और नीतीश की जोड़ी बना सकी और मैच सुपर ओवर में चला गया। इसके बाद सुपर ओवर में अमेरिका ने 18 रन बनाए और जीत के लिए 19 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम केवल 13 रन बना सकी और 5 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया। इस जीत के साथ ही अमेरिकी टीम 2 मैच में 2 जीत के साथ ग्रुप ए में पहले पायदान पर पहुंच गई है। जानिए कैसा रहा अमेरिका पाकिस्तान-अमेरिका मैच का रोमांच?

Pakistan vs USA T20 World Cup 2024

पाकिस्तान बनाम अमेरिका, टी20 विश्व कप 2024

अमेरिका ने जीता टॉस:

पाकिस्तान के खिलाफ टेक्सास में खेले गए मुकाबले में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत:

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान को पहला झटका दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान के रूप में लगा। सौरभ नेत्रवलकर ने रिजवान को स्लिप पर टेलर के हाथों कैच करा दिया। रिजवान 9(8) रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सस्ते में पवेलियन लौटे रिजवान, उस्मान और जमां

रिजवान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे उस्मान खान को तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर केनजिगे ने नीतीश कुमार के हाथों कैच करा दिया। उस्मान 3 रन बना सके। ऐसे में चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने आए अनुभवी फख़र जमां ने शानदार छक्के के साथ अपनी पारी की शुरुआत की लेकिन 7 गेंद में 11 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए। फख़र जमां अली खान का शिकार बने।

End of Feed