Who Won Yesterday Match (23 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? ENG vs USA, इंग्लैंड बनाम अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में इंग्लैंड ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

ENG vs USA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): इंग्लैंड ने अमेरिका को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड ने अमेरिका को दी 10 विकेट से मात
  • इंग्लैंड को मिला था जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य
  • सेमीफाइनल में की इंग्लैंड ने जीत के बाद एंट्री

ENG vs USA, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): जोस बटलर की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन ने मेजबान अमेरिका बारबाडोस में खेले गए सुपर-8 राउंड के मुकाबले में 10 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड मौजूदा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अमेरिका की टीम को 18.5 ओवर में 115 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 117 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। जानिए कैसा रहा इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले का रोमांच।

England vs United States of America

इंग्लैंड बनाम अमेरिका

इंग्लैंड ने जीता टॉस:

अमेरिका के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

खराब रही अमेरिका की शुरुआत:

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर फॉर्म में चल रहे एंड्रीस गौस रीस टॉप्ली की गेंद पर मिड विकेट पर कैच दे बैठे। उन्होंने 8(5) रन बनाए।

End of Feed