Who Won Yesterday Cricket Match (23 October, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND W vs NZ W, विमेंस वनडे विश्व कप 2025, भारत ने दी न्यूजीलैंड को मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND W vs NZ W, Who Won Yesterday Women's ODI World Cup 2025 ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को करो या मरो के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 रन के अंतर से जीत दर्ज करके महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Who Won Yesterday Cricket Match (23 October, 2025)(कल का मैच कौन जीता): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 53 रन के अंतर से पटखनी देकर महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए प्रतिका रावल ने 122 और स्मृति मंधाना ने 109 रन की शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव तैयार की। इसके बाद जैमिमा रोड्रिग्ज ने 55 गेंद में 76 रन की पारी खेलकर टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। बारिश की वजह से मैच के ओवरों में कटौती की गई। पहले इसे 49 ओवर का और इसके बाद दोबारा 44 ओवर का कर दिया गया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 325 रन का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बना सकी। 53 रन के अंतर से जीत दर्ज करके भारतीय टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। भारत की सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ंत होगी यह ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच के परिणाम से तय होगा।

IND W vs NZ W Kal ka Match Kaun Jeeta

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम, कल का मैच कौन जीता

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस:

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

End of Feed