क्रिकेट

IND W vs NZ W: हरमनप्रीत कौर ने किसे दिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का श्रेय

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद जानिए किसे दिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का श्रेय।

Image

हरमनप्रीत कौर

Photo : AP

नवी मुंबई: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। मंधाना और रावल की शतकीय पारियों के बाद कसी गेंदबाजी से भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से 53 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी नाबाद 76 रन की पारी खेली।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा,'यह आसान जीत नहीं थी। आज हमने जिस तरह से संघर्ष किया, उसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। हम जानते थे कि यह मैच कितना महत्वपूर्ण है, पूरी टीम उत्साहित थी और आज हम जिस तरह से खेले, उससे खुश हूं। ’’ उन्होंने कहा, 'स्मृति और प्रतिका ने जिस तरह से जिम्मेदारी उठाई, श्रेय उन्हें जाता है। हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली। जब उन दोनों ने 200 रन बनाए, तभी हमने तय किया कि क्या हम जेमिमा रोड्रिग्स को तीसरे नंबर पर को उतार सकते हैं। उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की, सभी उससे यही उम्मीद कर रहे थे।'

घरेलू सरजमीं पर विश्व कप खेलने के दबाव पर उन्होंने कहा,'जब भी आप घर पर खेलते हैं तो हर कोई आपसे बहुत उम्मीदें रखता है। दर्शक हमेशा हमारा उत्साहवर्धन करते हैं। यह खुद पर दबाव डालने के बजाय आनंद लेने का क्षण है। जिस तरह से हमने प्रदर्शन किया, उससे वाकई बहुत खुश हूं।'

हरमन ने आगे कहा, 'तीन हार के बाद यह आसान नहीं था। लेकिन टीम में हर कोई डटा रहा। जिस तरह से हमने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया, उससे पता चलता है कि हम कितने सकारात्मक थे। हमें पता था कि पिछले तीन मैच अच्छे नहीं रहे, लेकिन हम इसे बदलने वाले थे। आज सही समय था और मुझे बहुत खुशी है कि हम ऐसा कर पाए।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article