Who Won Yesterday Cricket Match (11 January, 2026): कल का मैच कौन जीता? IND vs NZ 1st ODI, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दी पहले वनडे में 4 विकेट से मात, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

IND vs NZ, Who Won Yesterday 1st ODI Match (कल का मैच कौन जीता?): भारत ने न्यूजीलैंड को वडोदरा में खेले गए सीरीज के रोमांचक रहे पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा पहले एकदिवसीय मैच के पल पल का हाल।

Who Won Yesterday Cricket Match (11 January, 2026)(कल का मैच कौन जीता): शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को वडोदरा में खेले गए कोटाम्बी में खेले गए सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल की 84(71), डेवोन कॉन्वे की 56(67) और हेनरी निकोल्स की 62(69) रन की पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 301 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 49 ओवर में विराट कोहली की 93, शुभमन गिल की 56 और श्रेयस अय्यर की 49 रन की पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में टीम इंडिया जल्दी जल्दी तीन विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन केएल राहुल, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर टीम की जीत की दहलीज 49 ओवर में 4 विकेट रहते पार करा दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

IND vs NZ 1st ODI Kal ka Match Kaun Jeeta

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे , कल का मैच कौन जीता

भारत ने जीता टॉस:

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

End of Feed