चेन्नई ने आईपीएल 2025 में दूसरी जीत दर्ज कर ली। लगातार 5 मुकाबला हारने के बाद चेन्नई को आखिरकार इकाना में आकर जीत मिली। लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई के सामने 167 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच के हीरो रहे शिवम दुबे और धोनी जिन्होंने छठे विकेट के लिए 28 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। शिवम दुबे ने 37 गेंद में 43 और धोनी ने 11 गेंद में 26 रन की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा रचिन रवींद्र ने 37 रन की पारी खेली।
कल का मैच कौन जीता, चेन्नई और लखनऊ का मुकाबला (साभार-TNN)
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत के 49 गेंद में 63 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। पंत के अलावा मिचेल मार्श ने 30 और आयुष बडोनी ने 22 रन की पारी खेली।
चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी। टीम में डेवन कॉन्वे की जगह शेख रशीद और रविचंद्रन अश्विन की जगह जैमी ओवर्टन को उतारा। लखनऊ टीम में हिम्मत सिंह की जगह मिचेल मार्श की वापसी हुई है।
लखनऊ की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने पारी की शुरुआत की। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद ने इनफॉर्म बल्लेबाज एडेन मार्करम को त्रिपाठी के हाथों कैच कराया।
निकोलस पूरन भी रहे फीके
लखनऊ के सबसे सफल बल्लेबाज और ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर निकोलस पूरन भी कुछ खास नहीं कर पाए। पूरन 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अंशुल कंबोज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 23 रन के स्कोर पर लखनऊ अपना दो विकेट गंवा चुकी थी।
पंत और मार्श की अर्धशतकीय साझेदारी
दो इनफॉर्म बल्लेबाज का विकेट पावरप्ले में खोने के बाद लखनऊ की सारी उम्मीद मिचेल मार्श पर थी। मार्श और पंत ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को 73 रन तक पहुंचा दिया। जब लगा कि लखनऊ ने वापसी कर ली है तभी मार्श को 30 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
बडोनी के साथ 32 रन की साझेदारी
मिचेल मार्श के आउट होने के बाद पंत ने आयुष बडोनी के साथ भी 32 रन की साझेदारी की। इस दौरान बडोनी ने 17 गेंद में 22 रन की पारी खेली। बडोनी को रवींद्र जडेजा ने धोनी के हाथों स्टंप करवाया। वह धोनी के 200वें शिकार बने।
समद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी
ऋषभ पंत के बल्ले से लगातार रन निकल रहे थे। उन्होंने अब्दुल समद के साथ 5वें विकेट के लिए 33 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। इस दौरान पंत ने 42 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से सीजन का पहला अर्धशतक पूरी किया। जब टीम का स्कोर 158 रन था तो समद 11 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।
लखनऊ का सम्मानजनक स्कोर
पंत ने 49 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।
चेन्नई के लिए नई जोड़ी ने की शुरुआत
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से नई जोड़ी शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चेन्नई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 29 गेंद में 52 रन की साझेदारी की।
27 रन बनाकर आउट हुए डेब्यूटैंट रशीद
अपना पहला मुकाबला खेल रहे शेख रशीद ने अच्छा इंटेट दिखाया और डेब्यू पर 19 गेंद में 27 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। शेख रशीद को आवेश खान ने पूरन के हाथों कैच करवाया।
लड़खड़ाई चेन्नई की मिडिल ऑर्डर
शानदार ओपनिंग साझेदारी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत की अच्छी नींव रखी थी, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर अपनी टीम को मैच में वापसी दिला दी। 24 रन के भीतर चेन्नई ने 3 विकेट गंवाए। रचिन रवींद्र 37 और राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट हुए।
