सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को गुरुवार को हैदराबाद के सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन के अंतर से मात देकर एक महीने लंबे अंतराल के बाद जीत का स्वाद चखा। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच और पूरा हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में हैदरबाद-बैंगलोर मुकाबला कौन जीता
  • बैंगलोर को लगातार 6 हार के बाद मिली जीत
  • क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आगे जा सकेगी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आईपीएल 2024 में एक महीने लंबे अंतराल के बाद जीत का स्वाद चखने को मिला। 25 मार्च 2024 को आईपीएल के 17वें सीजन की पहली जीत आरसीबी ने अपने दूसरे मुकाबले में दर्ज की थी लेकिन उसके बाद दूसरी जीत के लिए उसे 7 मैच और एक महीने लंबा इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को जीत के लिए आरसीबी ने हैदराबाद के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना सकी और 35 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया। इस मैच के नतीजे का अंक तालिका में असर नहीं पड़ा। हैदराबाद इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में तीसरे और आरसीबी 9 मैच में 2 जीत और 7 हार के साथ दसवें पायदान पर काबिज है।

Royal Challengers Bengalore

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(साभार IPL/BCCI)

आरसीबी ने जीता टॉस:

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनके घरेलू मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

विराट-डुप्लेसी ने दी आरसीबी को तेज शुरुआत: पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर 48 के स्कोर पर फॉफ डुप्लेसी 12 गेंद में 25 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर एडेन मार्करम के हाथों लपके गए। इसके बाद आरसीबी ने 4.2 ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद आरसीबी ने पॉवरप्ले में 1 विकेट पर 61 रन बना लिए थे। पॉवरप्ले के समाप्त होते ही सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मयंक मार्कंडे बोल्ड कर दिया।

End of Feed