क्रिकेट

IPL 2024, RCB Playoffs Scenario: सरनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी आरसीबी? क्या खुलेंगे दरवाजे

क्या सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रन के अंतर से उसके घर पर जीत के बाद जानिए क्या खुले हैं आरसीबी के प्लेऑफ राउंड के दरवाजे? जानिए क्या कहते हैं नियम और समीकरण?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(साभार IPL/BCCI)

RCB IPL Playoffs Chances: फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आईपीएल 2024 में एक महीने लंबे अंतराल के बाद गुरुवार(25 April, 2024) को सीजन की दूसरी जीत मिली। आरसीबी को सीजन में दूसरी जीत के लिए 7 मैच लंबा इंतजार करना पड़ा। आरसीबी के खाते में अब 9 मैच में 2 जीत और 7 हार के साथ 4 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरी जीत के बाद भी दसवें पायदान पर काबिज है।

क्या टॉप-4 में पहुंचेगी आरसीबी?

ऐसे में आरसीबी के फैन्स के मन में ये सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या आरसीबी की टीम अभी प्लेऑफ राउंड में पहुंचने में सफल रहेगी। लीग में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं। आरसीबी को अभी 5 और मैच खेलने हैं। अगर आरसीबी उनसभी मैचों में जीत दर्ज करते है तो उसके खाते में 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ कुल 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों की स्थिति पर ज्यादा निर्भर करता है।

टॉप तीन टीमें जीतें अपने ज्यादा मैच

आरसीबी को मेहनत के साथ-साथ दुआओं पर भी भरोसा करना होगा। अगर आरसीबी की टीम अपने सभी मैच जीतती है और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल पर टॉप 3 में चल रही टीमें अपने ज्यादा से ज्यादा मैच जीत लें तो आरसीबी के लिए प्लेऑफ के रास्ते बन सकते हैं।

केकेआर-हैदराबाद ना जा पाएं 12-12 से ज्यादा

आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए फॉर्म में चल रहीं केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों को अपने अगले सात मैचों ने 6-6 मैच गंवाने होंगे। ऐसा होने पर दोनों टीमें 12-12 अंक से ज्यादा नहीं हासिल कर पाएंगी। ऐसे में 14 अंक के साथ आरसीबी के प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बनी रहेंगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article