नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बचे हुए मैच के लिए मिचेल मार्श के स्थान पर अफगानिस्तान के हरफनमौला गुलबदीन नायब को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने नायब को उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में टीम में शामिल किया। मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गये थे। वह मेडिकल चेकअप के लिए 12 अप्रैल को पर्थ रवाना हो गये थे। नायब ने अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
केकेआर के खिलाफ घायल हुए थे मार्श
मार्श ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मैच खेले और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान घायल हो गए। मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम के अहम सदस्य हैं। उनके पूरी तरह फिट नहीं होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियान पर बड़ा असर पड़ेगा।
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड(Delhi Capitals Squad for IPL 2024):
स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्र्स्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, गुलबदीन नायब, ललित यादव और अक्षर पटेल।
