Who Won Yesterday IPL Match: कल का मैच कौन जीता? RR vs GT, राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से गुजरात टाइटंस ने छीनी जीत, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 12:15 AM IST

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?, kal ka Match kon jita: यहां देखें आईपीएल 2024 के 24वें मैच के टॉप खिलाड़ियों के पुरस्कार विजेताओं की सूची ,मैच के टॉप स्कोरर, टॉप विकेट लेने वाले प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ कल के आईपीएल मैच के परिणाम

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत
  • जीत के लिए मिला था 198 रन का लक्ष्य
  • जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में गुजरात ने बनाए 75 रन

Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: आईपीएल 2024 के बुधवार को खेले गए 24वें मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में उसके घर पर 3 विकेट से मात देकर तीसरी जीत दर्ज की। जीत के लिए गुजरात को 197 रन का लक्ष्य मिला था। गुजरात को आखिरी 5 ओवर में 75 और आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे। जो उन्होंने आखिरी गेंद पर राशिद खान के चौके की मदद से हासिल कर लिया। इसके साथ ही राजस्थान को पहली बार सीजन में हार का सामना करना पड़ा और गुजरात ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।

Gujarat Titans

गुजरात टाइटन्स(साभार IPL/BCCI)

गुजरात ने जीता टॉस:

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

यशस्वी-बटलर ने दिलाई राजस्थान को तेज शुरुआत:

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को तेज शुरुआत यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की जोड़ी ने दिलाई। लेकिन 32 के स्कोर पर जायसवाल 19 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जल्दी ही मैथ्यू वेड भी 42 के स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। 5.4 ओवर में राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 42 रन हो गया। पॉवरप्ले में राजस्थान 63/2 रन बना सकी।

End of Feed