क्रिकेट

IPL 2024: गुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद पर राजस्थान ने गंवाया मैच, बताया कहां हुई चूक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 01:06 AM IST

संजू सैमसन ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी गेंद में बाजी गंवाने के बाद निराश नजर आए। उन्होंने बताया कि टीम से कहां हुई चूक?

Image

संजू सैमसन(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात ने आखिरी गेंद पर जीता मैच
  • राजस्थान ने 197 रन का दिया था गुजरात को लक्ष्य
  • राशिद खान ने आखिरी गेंद पर जड़ा विजयी चौका

जयपुर: गुजरात टाइटन्स ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर 3 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे जो उसने राहुल तेवतिया का विकेट गंवाने के बावजूद राशिद खान की 11 गेंद पर 24 रन की नाबाद पारी की बदौलत हासिल कर लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था जो कि अंत में जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।

शानदार अंदाज में गुजरात ने किया चेज

रॉयल्स के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम ने राशिद खान (11 गेंद में नाबाद 24) और राहुल तेवतिया (11 गेंद में 21 रन, तीन चौके) के बीच सातवें विकेट की 14 गेंद में 36 रन की साझेदारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल (72) और साई सुदर्शन (35) ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

पराग और सैमसन ने जड़े थे धमाकेदार अर्धशतक

रियान पराग (48 गेंद में 76 रन, पांच छक्के, तीन चौके) और सैमसन (38 गेंद में नाबाद 68 रन, दो छक्के, सात चौके) ने इससे पहले अर्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 78 गेंद में 130 रन की साझेदारी की जिससे रॉयल्स ने तीन विकेट पर 196 रन बनाए। टीम अंतिम आठ ओवर में 108 रन जोड़े में सफल रही।

आखिरी गेंद पर गंवाया मैच

हार के बाद प्रेंजेंटशन के दौरान के दौरान सैमसन ने पूछा कि आपने कहां मैच कहां गंवाया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि आखिरी गेंद में। ईमानदारी से कहूं तो ऐसे मौके पर कुछ भी कह पाना मुश्किल होता है। लीग में हार के बाद कप्तान के लिए सबसे मुश्किल काम मैच कहां गवाया बताना होता है। हो सकता है कुछ घंटे बाद मैं बता सकूं। संजू ने जीत का श्रेय गुजरात के बल्लेबाजों को देते हुए कहा, आप जीत का श्रेय गुजरात के बल्लेबाजों को दे सकते हैं जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की। हम इस हार से सबके लेंगे।

हमें करना चाहिए था लक्ष्य बचाव

क्या 197 के लक्ष्य को पर्याप्त बताते हुए सैमसन ने कहा, मुझे लगा कि 197 रन का स्कोर मैच जीतने के लिए पर्याप्त था। ओस भी नहीं थी और पिच सूखी और कम उछाल वाली थी। हमें अपने गेंदबाजी आक्रमण के साथ इसका बचाव कर लेना चाहिए था लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत से ही बड़े शॉट खेल पाना मुश्किल था। हमने अपनी पारी को अच्छी तरह गति दी और 197 रन तक पहुंचे।

(भाषा इनपुट के साथ)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!