Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच में आरसीबी ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 50 रन के अंतर से जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

आईपीएल 2025 के शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सीजन के नौवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत हुई। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 197 रन के लक्ष्य को सीएसके हासिल नहीं कर सकी। चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बना सकी और 50 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल?

CSK vs RCB Kal ka match Kaun Jeeta

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कल का मैच कौन जीता

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने जीता टॉस:

इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सीजन के शुक्रवार को खेले गए नौवें मुकाबले में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

साल्ट-विराट ने दिलाई आरसीबी को तेज शुरुआत

फिल साल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट ने मैदान पर उतरते ही हल्ला बोल दिया। साल्ट तेजी से रन बना रहे थे दूसरे छोर पर विराट एंकर की भूमिका अदा कर रहे थे। दोनों ने मिलकर टीम को 4.5 ओवर में 45 रन तक पहुंचा दिया था। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर फिल साल्ट नूर अहमद की गेंद पर एमएस धोनी की शानदार स्टंपिंग की वजह से आउट होकर पवेलियन लौट गए। साल्ट ने 32(16) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का जड़ा।

End of Feed