PAK vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने 73 रन से जीता पहले वनडे, काम नहीं आई बाबर और सलमान की जुझारू पारी
PAK vs NZ Highlights: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज नेपियर में कीवी टीम की जीत के साथ हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजाबन टीम ने 345 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई। बाबर आजम ने अच्छी बल्लेबाजी की।
PAK vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने 73 रन से जीता पहले वनडे, काम नहीं आई बाबर और सलमान की जुझारू पारी
इससे पहले न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 345 रन का विशाल लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी मार्क चैपमेन ने खेली जिनहोंने 111 गेंद में 132 रन की पारी खेली। चैपमेन के अलावा डेरिल मिचेल ने 76 और मोहम्मद अब्बास ने 52 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से इरफान खान ने 3 और हारिस रऊफ ने 2 विकेट चटकाए।
पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: निक केली, विल यंग, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मोहम्मद अब्बास, मिचेल है (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विल ओ'रुर्के।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, उस्मान खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, इरफान खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद।
