लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी रोमांचक मुकाबले में मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन के अंतर से मात देकर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 181 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एडेन मार्करम और आयुष बदोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल द्वारा टीम को आतिशी शुरुआत देने के बाद भी जीत नहीं हासिल कर सकी। आवेश खान ने अंतिम ओवरों में अपनी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान को जीत नहीं दर्ज करने दी। अंतिम ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन बनाने थे लेकिन वो केवल 6 रन बना सकी और मुकाबला लखनऊ के पाले में चला गया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल और अंतिम ओवरों का रोमांच।

RR vs LSG Kal Ka Match Kaun Jeeta

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कल का मैच कौन जीता

किसने जीता टॉस:

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

End of Feed