SRH vs KKR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

SRH vs KKR IPL 2026 Toss LIVE, Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Timing Today Match (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 मई, 2026: आईपीएल 2026 में आज 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबल कोलकाता नाइट राइडर्स है। जानिए मैच का टॉस कौन जीता और क्या फैसला किया।

आईपीएल 2026 में रविवार को सुपर संडे के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हैदराबाद में होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 31 मुकाबलों में कोलकाता 20-11 से बहुत आगे है। हालांकि, हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होता है और सात में से केकेआर ने चार जबकि हैदराबाद ने तीन मुकाबले जीते हैं।

Aaj Ka Toss kaun jeeta SRH vs KKR.

आज का टॉस कौन जीता।

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने दो बदलाव किए हैं। नितीश कुमार रेड्डी आज का मैच नहीं नहीं खेल रहे। हर्षल पटेल की वापसी हुई है। कोलकाता ने भी दो बदलाव किए हैं। फिन ऐलन और मनीष पांडे की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

इस सीजन जब दोनों टीमें कोलकाता में भिड़ी थीं, तो ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की उपयोगी पारियों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने 226/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 161 रन पर ऑलआउट हो गई थी। तो क्या आज केकेआर उस हार का बदला ले पाएगी?

End of Feed