MI vs KKR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: आईपीएल 2026 का दूसरा दिन धमाकेदार होने वाला है, जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मुकाबले में जिस तरह से आरसीबी और हैदराबाद ने बल्लेबाजी की, उसको देखते हुए फैंस की उम्मीद बढ़ गई है। वानखेड़े वैसे भी बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। ऐसे में एक बार फिर फैंस को हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। कोलकाता की टीम के पास इस बार सबसे ज्यादा पर्स था, बावजूद इसके यह टीम अपन बेस्ट प्लेइंग इलेवन नहीं ढूंढ पा रही है, वहीं दूसरी और मुंबई की टीम हर डिपार्टमेंट में केकेआर से बीस नजर आ रही है। एक ही चीज उसके पक्ष मे नहीं है और वो ये कि पिछले 13 साल से टीम अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है।
आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)
कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच (MI vs KKR Match Timing)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस (MI vs KKR Match Toss Timing)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हो गया।
कौन जीता मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today MI vs KKR Match Toss)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले में एमआई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
MI और KKR की टीम-
कोलकाता टीम- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।मुंबई की टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा।
