MI vs CSK T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 33वां मैच आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का यह सीजन का सातवां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 6 मुकाबलों में से मुंबई को केवल 2 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का भी अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अबतक खेले गए 6 मैचों में से सिर्फ 2 में उसे जीत मिली है और 4 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। यह मुकाबला अंक तालिका में सातवें स्थान पर काबिज मुंबई और आठवें नंबर पर तैनात चेन्नई के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला? मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टॉस
कब शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मैच (MI vs CSK Match Timing)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ।
कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का टॉस (MI vs CSK Match Toss Timing)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हुआ।
कौन जीता मुंबई इंडिंयस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today MI vs CSK Match Toss)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (MI vs CSK Playing 11)
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
मुंबई और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
