क्रिकेट

कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स

आईपीएल में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Image

कोलकाता या पंजाब आज का टॉस कौन जीता (साभार-IPL)

आईपीएल के 42वें मुकाबले में कोलकाता का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच कोलकात के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम का जहां प्लेऑफ में जाना लगभग तय है वहीं पंजाब को मिली एक और हार उसका आगे का रास्ता हमेशा के लिए बंद कर सकता है। केकेआर की टीम इस सीजन शानदार लय में है और सर्वाधिक 4 बार 200 या इससे ज्यादा का स्कोर खड़ा कर चुकी है। इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनने की संभावना है और अगर ऐसा होता है तो फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले दो मुकाबलों में सुनील नरेन को विपक्षी टीम ने रणनीति के साथ आउट किया है। ऐसे में नरेन पर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता की टीम 7 में से 5 मुकाबला जीतकर 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि पंजाब की टीम 8 में से केवल 2 मुकाबला जीत पाई है और वह 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है। हेड टू हेड की बात करें 32 बार दोनों टीम भिड़ चुकी है जिसमें से 21 बार केकेआर ने और केवल 11 बार पंजाब ने बाजी मारी है।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन (Punjab Kings Playing 11 Prediction)

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत ब्रार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल। [इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह]

कोलकाता नाईट राइडर्स संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR Playing 11 Prediction)

फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा। [इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर]

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article