KKR vs PBKS Highlights: पंजाब ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में चेज करते हुए हासिल की सबसे बड़ी जीत
KKR vs PBKS Highlights: पंजाब ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में चेज करते हुए हासिल की सबसे बड़ी जीत
इससे पहले कोलकाता ने फिल सॉल्ट और सुनील नरेन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब के सामने 262 रन का विशाल लक्ष्य रखा। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद में 28 रन बनाए। केकेआर ने हर बार की तरह इस बार भी धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। नरेन और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 138 रन की साझेदारी की। नरेन 32 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए।
