आईपीएल का 47वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा जहां पिछले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन कोलकाता के लिए अच्छी बात यह है कि इस सीजन उसे सुनीन नरेन के रुप में एक मैच विनर मिल गया है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में धमाल कर रहा है। बल्लेबाजी में सुनीर नरेन 357 रन बना चुके हैं तो गेंदबाजी में 10 विकेट चटका चुके हैं।
आज का टॉस कौन जीतेगा दिल्ली या कोलकाता (साभार-IPL)
दिल्ली की बात करें तो इसकी बैटिंग तीन युवा खिलाड़ियों के ईर्द-गिर्द घूम रही है। ऋषभ पंत, जैक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स दिल्ली के लिए लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। गेंदबाजी में खलील अहमद, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने बेहतरीन काम किया है।
