IND vs ENG 226 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया

IND vs ENG 226 Toss LIVE, England vs India Timing Today Match (भारत और इंग्लैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 जुलाई, 2026:

IND vs ENG 226 Aaj ka Toss LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा है, जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। प्रिंस यादव आज का मुकाबला खेल रहे हैं। सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में टीम इंडिया का यह मुकाबला जीतना होगा, क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। यह एक हाई स्कोरिंग वाला वेन्यू है और यहां चेज करने वाली टीम फायदा में रही है। यहां साल 2025 से खेले गए कुल 15 टी20 मुकाबलों में से 11 में चेज करने वाली टीम जीता है। इसका सीधा मतलब है कि टॉस जीतकर टीम यहां पहला गेंदबाजी करना पसंद करती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 191 रन रहा है, लेकिन बात बैटिंग की नहीं है।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार -X)

पहले मुकाबले में तो टीम इंडिया को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था और दूसरे में उसकी गेंदबाजी को इंग्लैंड बल्लेबाजों ने एक्सपोज कर दिया था। ऐसे में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए इस डिपार्टमेंट में काम करना होगा। यही कारण है कि आज के मुकाबले में गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव आ सकता है। रवि बिश्नोई का बाहर जाना लगभग तय है और उनकी जगह टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed