ENG vs IND Highlights: भारत को मिली टी20I में सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 76 रन पर समेटा
England Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: IND बनाम ENG लाइव स्कोर, ENG vs IND Live Cricket Score: इंग्लैंड और इंडिया के बीच पांच मैच की टी20I सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉर्टिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत को 125 रन से शिकस्त मिली। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं, दूसरे मैच में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला जीतकर इंग्लैंड अब 2-0 से आगे है।
ENG vs IND Highlights: भारत को मिली टी20I में सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 76 रन पर समेटा
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 70 रन, जोस बटलर ने 36 रन और सैम करन ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से प्रिंस और हर्षित ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारत को 202 का लक्ष्य मिला था। एक धीमी पिच पर भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं रहने वाला था। इसकी झलक पावरप्ले में ही मिल गई, जहां भारत ने इस प्रारूप में पहली बार पांच विकेट गंवा दिए। भारत ने इस प्रारूप का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर भी बनाया और भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोर 13 रन का रहा जो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाया। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट जॉश टंग ने लिए और आर्चर को तीन विकेट मिले। स्पिनर जैक्स को एक और आदिल रशीद को दो विकेट हासिल हुए। भारत की पारी 11.4 ओवर में 76 रन बनाकर सिमट गई। भारत को 125 रन से मात मिली। इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत की प्लेइंग इलेवनः वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ENG vs IND लाइव स्कोरः भारत को मिली सबसे बड़ी हार
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने गंवाए 8 विकेट
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने गंवाए चार विकेट
ENG vs IND लाइव स्कोर: आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत को लगा पहला झटका
ENG vs IND लाइव स्कोर: दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर वैभव ने खोला खाता
ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने दिया 202 का टारगेट
ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड का गिरा पांचवां विकेट
ENG vs IND लाइव स्कोर: सॉल्ट का अर्धशतक
ENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव ने पकड़ा कैच
ENG vs IND लाइव स्कोर: पहले 10 ओवर समाप्त
ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 74/2
ENG vs IND लाइव स्कोर: प्रिंस यादव ने बटलर को भेजा पवेलियन
ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत
ENG vs IND लाइव स्कोर: अर्शदीप ने मेडन फेंका
ENG vs IND लाइव स्कोर: श्रेयस अय्यर ने की धोनी की बराबरी
भारतीय T20I कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीत:-
7 - एमएस धोनी (2010 - 12)
6 - विराट कोहली (2019)
5 - रोहित शर्मा (2020 - 22)
5 - एमएस धोनी (2007)
5 - श्रेयस अय्यर (2026)
ENG vs IND लाइव स्कोर: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
