who won the toss today: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का कारवां अब रांची पहुंच गया है। चौथा टेस्ट मैच झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। ये मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। टीम अगर ये मैच जीत जाती है तो सीरीज में बराबरी कर लेगी। वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड टॉस (फोटो- AP)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 446 रनों की विशाल जीत दर्ज की। भारत इसी विजयी रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड इस करारी हार के बाद सीरीज में वापसी चाहेगी। उसके बाद इस मैच में ही मौका है। इंग्लैंड की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। मार्क वुड और रेहान अहमद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं ओली रॉबिनसन और शोएब बशीर को जगह दी गई है।
Who Won The Toss Today Match 2024 (आज का टॉस कौन जीता )
भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टॉस हो गया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा मिलता है।
