Who Won the Toss Today, भारत बनाम ज़िम्बाब्वे आज का टॉस कौन जीता, IND U19 vs ZIM U19 Toss LIVE: भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स में लगातार तीन जीत के बाद जगह बनाई है और आज सुपर-6 में अपना पहला मैच खेलने जा रही है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। अब आज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की अगुवाई वाली भारतीय युवा टीम सुपर-6 राउंड के पहले मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर है।
भारत-जिम्बाब्वे अंडर-19 विश्व कप मैच में टॉस कौन जीता
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे टॉस का समय (IND U19 vs ZIM U19 Toss Time)
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच आज के मैच का टॉस 12.30 बजे होगा।
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे टॉस की जगह (IND U19 vs ZIM U19 Toss Venue)
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच आज का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे आज का टॉस किसने जीता (IND U19 vs ZIM U19 Toss Win Today)
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच आज का मैच के टॉस ज़िम्बाब्वे ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहा है।
भारत और ज़िम्बाब्वे की अंडर-19 टीमें (India U19 vs Zimbabwe U19)
ज़िम्बाब्वे U19 टीम: सिम्बाराशे मुदजेनगरेरे (कप्तान), कियान ब्लिग्नॉट, माइकल ब्लिग्नॉट, लेरॉय चिवौला, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, वेबस्टर मधिधि, शेल्टन माज़वितोरेरा, कुपकवाशे मुरादज़ी, ब्रैंडन नदिवेनी, ध्रुव पटेल, बेनी ज़ुज़े, ब्रेंडन सेनजेरे, नथानिएल हलाबंगाना और ताकुद्ज़वा मकोनी।
भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान।
इंडिया और ज़िम्बाब्वे की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर सिक्स मैच कब शुरू होगा? (IND vs ZIM U19 Super-6 Match Timing)
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच U19 विश्व कप 2026 का सुपर-6 राउंड मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा।
भारत-ज़िम्बाब्वे अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs ZIM U19 Match Live Streaming)
भारतीय अंडर-19 टीम और मेजबान ज़िम्बाब्वे अंडर-19 टीम के बीच अंडर19 विश्व कप के सुपर-6 राउंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख पाएंगे।
