GT vs RR IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान रॉयल्स

GT vs RR IPL 2026 Toss LIVE, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Timing Today Match (गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 मई, 2026: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में आज गुजरात और राजस्थान की टीम भिड़ने वाली है। जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी के साथ खेलेगी।

GT vs RR IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को आरसीबी के हाथों हार मिली थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। यह इस सीजन तीसरा मौका होगा जब दोनों टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। अब तक हुए दो मुकाबले में कांटे की टक्कर रही है। पहला मुकाबला राजस्थान ने 6 रन से जीता था जबकि दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस ने 77 रन से अपने नाम किया था।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता (साभार-X)

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 10 बार भिड़ी है और उसमें से 7 मैच गुजरात के नाम रहा है और केवल 3 मुकाबला राजस्थान ने जीते हैं।

End of Feed