CSK vs DC IPL 2026 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स

CSK vs DC IPL 2026 Toss LIVE: आईपीएल में आज चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि चेन्नई पहली जीत की तलाश में है।

CSK vs DC IPL 2026 Toss LIVE: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है जहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। इस सीजन चेपॉक में सीएसके का यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स थी, जहां उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई ने 209 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए।

AAJ KA TOSS KAUN JEETA

आज का टॉस कौन जीता (साभार-x)

टॉस में किसका पलड़ा भारी

दोनों टीम 31 बार एक दूसरे से भिड़ी है। 17 बार चेन्नई ने टॉस जीते हैं और 14 बार दिल्ली ने टॉस जीते हैं। चेन्नई ने 14 में से 10 बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और दिल्ली ने 5 बार बल्लेबाजी चुनी।

End of Feed