क्रिकेट

AUSW vs ENGW T20 2026 Aaj ka Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलिया

AUSW vs ENGW T20 2026 Aaj ka Toss LIVE: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-x)

AUSW vs ENGW T20 2026 Aaj ka Toss LIVE: विमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल आज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीम इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मे साउथ अफ्रीका को हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराया था। दोनों टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और मजे की बात यह है कि अब तक इंग्लैंड अपने घर पर आईसीसी टूर्नामेंट हारा नहीं है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं रहने वाला है। इंग्लैंड की डैनी वैट-हॉज शानदार फॉर्म मे हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला चलता है तो कंगारू टीम के 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने का सपना टूट सकता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ चुकी है और हर बार बाजी ऑस्ट्रेलिया ने मारी है। पहली बार इंग्लैंड के पास मौका है। पिछले 10 टी20 मुकाबले में दोनों ने अपने 9 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड के लिए एक और समस्या यह है कि लॉरेन बेल कभी भी बेथ मूनी को आउट नहीं कर पाई हैं।

कब शुरू होगा इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच (AUSW vs ENGW Match Timing)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 8 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का टॉस (AUSW vs ENGW Match Toss Timing)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का टॉस शाम 7.30 बजे हो गया।

कौन जीता इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का टॉस (Who Won Today AUSW vs ENGW Match Toss)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

आज के मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- डैनी वैट-हॉज, एमी जोन्स, नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- बेथ मूनी, जॉर्जिया वॉल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मॉलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article