क्रिकेट

लौटने वाले हैं जसप्रीत बुमराह, मैदान पर जमकर बहाया पसीना

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार आईपीएल 2026 में नजर आए थे जो टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के लिहाज से किसी बुरे सपने से कम नहीं था। बुमराह ने इस दौरान 13 मैच में 102.50 की औसक और 8.35 की इकोनॉमी से केवल 4 विकेट चटकाए थे।

Image

जसप्रीत बुमराह (साभार-x)

जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के अलावा वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज में एक्शन में होंगे और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। बुमराह ने प्रैक्टिस करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

आखिरी बार आईपीएल में आए थे नजर

जसप्रीत बुमराह आखिरी बार आईपीएल 2026 में नजर आए थे जो टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के लिहाज से किसी बुरे सपने से कम नहीं था। बुमराह ने इस दौरान 13 मैच में 102.50 की औसक और 8.35 की इकोनॉमी से केवल 4 विकेट चटकाए थे। यह उनका आईपीएल में अब तक का सबसे खराब सीजन था।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने में उनका अहम योगदान था। उन्होंने 8 पारी में 12.42 की औसत और 6,21 की इकोनॉमी ने 14 विकेट चटकाए थे। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना बेस्ट स्पेल डाला था, जहां उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी। पहला टेस्ट गाले में 15 अगस्त से खेला जाएगा और इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह एक्शन में नजर आएंगे। इसके अलावा नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सत्र में टीम इंडिया का आखिरी असाइनमेंट 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच है जहां भारत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलेगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article