IND vs PAK Today Match: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें,आज का टी20 वर्ल्डकप मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega IND vs PAK, T20 World Cup 2024 : आज भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। आइए जानते हैं कि आज के मैच से पहले विन प्रीडिक्शन क्या कहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला
  • भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने
  • नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा मैच

IND vs PAK Aaj ka match kaun jitega: रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है। आज क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है जहां भारत और पाकिस्तान की टीम 8वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ेगी। आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद है जबकि पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। उन्हें अक्षर पटेल के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।

End of Feed