दो साल की बच्ची की मां स्नेहा WPL में खेलकर करोड़ों को करेंगी प्रेरित, जानिए इनको

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2023, 09:02 PM IST

WPL 2023, Who is Sneha Deepthi: भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति उन महिला क्रिकेटरों में से एक हैं जो आगामी महिला प्रीमियर लीग में देश में करोड़ों को प्रेरित करने का काम करेंगी। दो साल की बिटिया की इस मां को उम्मीद है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) उन्हें एक बार फिर से भारत टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

दिग्गज स्मृति मंधाना के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाली दायें हाथ की बल्लेबाज स्नेहा दीप्ति का करियर उनकी तरह परवान नहीं चढ़ा लेकिन दो साल की बिटिया की इस मां को उम्मीद है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) उन्हें एक बार फिर से भारत टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। आंध्र की इस खिलाड़ी ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए पदार्पण किया था लेकिन वह दो टी20 अंतरराष्ट्रीय और एक महिला एकदिवसीय मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गयी।

sneha deepthi mother of daughter to play in wpl 2023

स्नेहा दीप्ति (Instagram)

उन्होंने हालांकि घरेलू मैचों में आंध्र का प्रतिनिधित्व करना जारी रखा। उन्होंने राज्य के लिए अपना पिछला मैच नवंबर 2021 में खेला था। जब डब्ल्यूपीएल की नीलामी की घोषणा हुई तब दीप्ति ने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और इस 26 साल की खिलाड़ी के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये की बोली लगायी।

End of Feed