नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीनियर सेलेक्शन कमेटी के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद 4 सदस्यीय कमेटी में मौजूद शिव सुंदर दास अगले मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच के लिए उन पर टीम चुनने की जिम्मेदारी होगी।
शिवसुंदर दास
कौन हैं शिव सुंदर दास5 नवंबर 1977 को ओडिशा के भुवनेश्वर में जन्मे एसएस दास ने बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए 23 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में उनके नाम 34.89 की औसत से 1326 रन जबकि वनडे क्रिकेट में 13 की औसत से 39 रन बनाए हैं। चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद वो सबसे अनुभवी सदस्य हैं। चयन समिति में शामिल सलिल अंकोला(1 टेस्ट, 20 वनडे),सुब्रतो बनर्जी (1 टेस्ट 6 वनडे), सिद्धार्थ शरद( 139 प्रथम श्रेणी मैच) को दास से कम अनुभव है। ऐसे में नए सदस्य की नियुक्ति से पहले दास ही मुख्य चयनकर्ता की भूमिका अदा करेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ किया डेब्यू
शिव सुंदर दास ने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। यह बांग्लादेश का पहले टेस्ट मैच था। इसके बाद दास ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट में फॉलोऑन के बाद जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम सदस्य रहे थे। दास ने अपने टेस्ट करियर में दो शतक जड़े और वो दोनों ही जिंबाब्वे के खिलाफउ नागपुर में दो साल अंतराल में उनके बल्ले से निकले। नवंबर 2000 से मई 2002 तक दास भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रहे।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले ओडिशा के तीसरे क्रिकेटरशिव सुंदर दास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के वाले ओडिशा के तीसरे क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले तेज गेंदबाज देबाशीष मोंहती(1997) और संजय राउल(1998) ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राउल ने भारत के लिए 2 वनडे खेले थे।
